फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी के दर्जे के लिए ग्रामीण चौकीदारों ने लिखा पत्र

Sat, 08 Apr 2017 11:35 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी के दर्जे के लिए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। ग्रामीण चौकीदार कल्याण समिति की बैठक शनिवार को नगर के उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में हुई। इसमें मौजूद ग्रामीण चौकीदारों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को पोस्टकार्ड पर अपनी दरख्वास्त लिखकर भेजी।      
विज्ञापन


ग्रामीण चौकीदार कल्याण समिति के सभी सदस्य सुबह दस बजे उदित नारायण पीजी कॉलेज के मैदान में एकत्र हुए और बैठक की। इन लोगों ने संगठन हित में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से काफी उम्मीदें व्यक्त कीं। अंत में सभी ने मुख्यमंत्री ने नाम पोस्टकार्ड पर पत्र लिखा। इसमें सभी ग्रामीण चौकीदारों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग की गई।      
बैठक में संगठन के प्रदेश महामंत्री भागीरथी प्रसाद, राजू चौधरी, संतोष, हीरामन, जगदीश, रणजीत यादव, शांति, मीना, रंगी, रामचंद्र, मोतीलाल, लड्डन, अयोध्या आदि मौजूद थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें