रामकोला। बीआरसी परिसर में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंध समिति, ग्राम सचिव और ग्राम प्रधानों की एकदिवसीय गोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को पुरस्कृत किया गया।
रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक संसाधान उपलब्ध करा रही है। इसमें होने वाले निर्माण कार्य ग्राम प्रधानों के माध्यम से होना है। इसलिए ग्राम प्रधानों को जिम्मेदारी के साथ उसका निर्वहन करना चाहिए। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों में मानक के अनुसार उत्कृष्ट कार्य कराने वाले प्रधानों को पुरस्कृत किया। कार्यशाला को बीडीओ विजय कुमार सिंह, बीईओ राजेश कुमार, दिनेश कुमार चौबे, योगेंद्र शुक्ला, लाल प्रताप, अजय कुमार विश्वकर्मा आदि ने संबोधित किया। इस दौरान श्रीकांत यादव, संतोष लाल श्रीवास्तव, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी, अनूप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।