पकड़ियार बाजार। पकड़ियार गांव के पूरब पट्टी में शुक्रवार को ट्रांसफाॅर्मर की चिंगारी से आग लग गई। इसके चपेट में आई दो झोपड़ियां जल गईं।
गांव के पूरब पट्टी निवासी बलदेव और जोगेश ने गांव के विवाह भवन के पास झोपड़ी बनाई है। इसमें जलावन, अनाज और भूसा रखे थे। घर के पास ट्रांसफार्मर लगा है। इस ट्रांसफार्मर से शुक्रवार को निकली चिंगारी से बलदेव की झोपड़ी में आग पकड़ ली। गांव के लोग जब तक आग बुझाते, आग ने विकराल रूप धारण कर जोगेश की झोपड़ी को आगोश में ले लिया। आग से झोपड़ी सहित उसमें रखा सारा सामान जल गया। आग लगने की जानकारी पर पकड़ियार पुलिस बूथ के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच लोगों के साथ आग बुझाने में लगे रहे। लेखपाल शीतल सिंह आग से हुई क्षति का आकलन किया।