फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विकास कार्य में रोड़ा अटकाने का आरोप ग्राम प्रधान ने डीएम को भेजा त्यागपत्र

Fri, 28 Feb 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। पूर्व प्रधान के कार्यकाल में अधूरा पड़ा पंचायत भवन बनाने के लिए ब्लॉक से दबाव बनाया जा रहा है। उसके न बनने तक ग्राम सभा में अन्य काम नहीं होने देने की धमकी भी दी जा रही है।
विज्ञापन

इसका आरोप लगाते हुए ग्राम सभा चिलुआ की प्रधान प्रेमा देवी ने जिलाधिकारी के नाम त्यागपत्र भेजा है। उनका आरोप है कि चिलुआ गांव में वर्ष 2021 में पूर्व ग्राम प्रधान की ओर से पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन इसका निर्माण पूर्ण नहीं हो सका। इस पंचायत भवन की छत बरसात में टपकने लगती है। निर्माण में अनियमितता बरती गई है। जिसे मैं नहीं पूरा करा सकती। वहीं एसडीओ पंचायत एवं विभाग की ओर से इसको बनवाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है कि जब तक पंचायत भवन पूरा नहीं होगा तब तक ग्राम सभा में कोई अन्य कार्य नहीं होंगे।
इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी राम आशीष ने बताया कि काम नहीं रोका गया है। केवल अधूरे पड़े पंचायत भवन के काम को पूरा कराने के लिए कहा जा रहा था। वर्तमान प्रधान की ओर से करीब 70 लाख के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। जहां तक चिलुआ गांव में पंचायत भवन के निर्माण की बात है तो वर्ष 2021 में 22.53 लाख रुपये की लागत से इसका निर्माण होना था। पूर्व ग्राम प्रधान ने काम अधूरा छोड़ दिया। उस पर पूर्व प्रधान की ओर से 10 लाख 30 हजार रुपये ही खर्च किया गया है। शेष करीब 12 लाख रुपये बचे हुए हैं।
विज्ञापन

वर्तमान ग्राम प्रधान के खेत के सामने बंजर भूमि थी, जिसका सीमांकन लेखपाल की ओर से कराकर पूर्व प्रधान की ओर से निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। खेत के सामने पंचायत भवन बनने से वर्तमान प्रधान नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें