फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार संकल्पित

Fri, 28 Feb 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से खादी और ग्रामोद्योग विकास एवं सतत स्वरोजगार नीति योजना के तहत बृहस्पतिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना सभागार में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इसमें युवाओं को ग्रामोद्योग की तरफ से विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि पडरौना चेयरमैन विनय जायसवाल ने कहा कि युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार संकल्पित है। इसके लिए विभिन्न तरह का प्रशिक्षण देकर युवाओं को प्रशिक्षित कर रही। प्रशिक्षित युवा मिले प्रमाण पत्र पर बैंकों से कम ब्याज पर ऋण लेकर अपना स्वयं का रोजगार कर सकते हैं। जागरूकता शिविर को अपर आयुक्त जिला उद्योग शिवशंकर ने विभाग की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। शिविर को पंकज पांडेय, राकेश मणि त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान पारसनाथ प्रसाद, केएम पांडेय, अजीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें