फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री से मिले ग्राम प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री से मिले ग्राम प्रधान
विज्ञापन

कठकुइयां। गन्ना समस्या को लेकर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री व सदर विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य से लखनऊ में मिला। इन लोगों ने कठकुइयां अथवा लक्ष्मीपुर में नई चीनी मिल स्थापित कराने के लिए प्रयास करने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री से मिलकर बताया कि गन्ना इस क्षेत्र की मुख्य फसल है। जब कठकुइयां में चीनी मिल चालू हालत में थी तो किसानों को रुपये के लिए परेशान नहीं होना पड़ता था। कहीं से भी उधार ले लेते थे, लेकिन मिल बंद होने के बाद से किसान बदहाल हो गए हैं। ग्राम प्रधानों ने कठकुइयां या लक्ष्मीपुर में एक नई चीनी मिल स्थापित कराने के लिए प्रयास करने की मांग की। इस प्रतिनिधिमंडल में भुवनेश्वर सिंह, प्रमोद तिवारी, सर्वेंद्र मिश्र, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुशवाहा, रामाकांत सहित कई ग्राम प्रधान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें