कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
पडरौना। नाहर छपरा गांव के सेमरहना टोला में कच्ची शराब के ठिकानों पर सोमवार को पडरौना कोतवाली की पुलिस ने छापा मारा। वहां से 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर कोतवाल अनुज कुमार सिंह की अगुवाई में की गई।