कप्तानगंज। इंदरपुर के पंचायत भवन में बुधवार को चौपाल का आयोजन किया गया। सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। सामुदायिक शौचालय प्रतियोगिता में चयनित ग्राम प्रधान अभिजीत कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविन्द्र प्रसाद ने चौपाल में कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ सबको लेनी चाहिए। सरकार का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्तियों को योजनाओं के माध्यम से जोड़ा जाए। यह कार्य तभी पूरा हो सकता हैं जब ग्राम प्रधान की भूमिका सक्रिय रहे। इस अवसर पर सतेंद्र कुमार सिंह, मुकेश सिंह, मुंशी सिंह, ब्रह्मा सिंह, शिवनाथ गुप्ता आदि उपस्थित रहे।