पडरौना। जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार शशि की अध्यक्षता में 14 दिसंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए न्यायिक अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक हुई। अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए मोहम्मद रिजवान अहमद अपर जिला जज की अध्यक्षता में रूप रेखा तैयार की गई।
अपर जिला जज मोहम्मद रिजवान अहमद ने बताया कि न्यायिक अधिकारियों को अधिक से अधिक वाद चिह्नित कर निस्तारित करना है। अब तक चिह्नित वादों व नोटिस तामिला के संबंध में जानकारी ली। न्यायिक अधिकारियों ने अधिक से अधिक मामलों को निस्तारित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सीजेएम कविता सिंह, विजय कुमार वर्मा सिविल जज (सीडी), प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अजीत कुमार मिश्र सिविल जज (जूडी), शांतनु तंवर, न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुनंदन गोयल, सिविल जज (जूडी)/एफटीसी, ज्योत्सना नागवंशी सिविल जज (जूडी)/एफटीसी, अंशुमान सिविल जज (जूडी), शशि किरन सिविल जज (जूडी) मौजूद रहे।