दुदही समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में एक निजी अस्पताल का एम्बुलेंस का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल।स
- फोटो : mrt
पडरौना। सीएचसी दुदही परिसर में खड़े एक प्राइवेट एम्बुलेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सरकारी एंबुलेंस के बीच एक प्राइवेट एंबुलेंस खड़ी दिख रही है, जिसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
बताया जा रहा है कि वायरल हो रहा वीडियो सोमवार की रात करीब 10 बजे की है। लोग सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं कि सरकारी अस्पताल परिसर में रात के समय प्राइवेट एम्बुलेंस किस उद्देश्य से और किसकी अनुमति से खड़ा था। वायरल वीडियो के बावजूद अब तक किसी तरह की प्रशासनिक कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. अनुप कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी ली जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।