फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीएचसी दुदही में प्राइवेट एंबुलेंस का वीडियो वायरल

Wed, 01 Apr 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
दुदही समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में एक निजी अस्पताल का एम्बुलेंस का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल।स - फोटो : mrt
विज्ञापन
पडरौना। सीएचसी दुदही परिसर में खड़े एक प्राइवेट एम्बुलेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सरकारी एंबुलेंस के बीच एक प्राइवेट एंबुलेंस खड़ी दिख रही है, जिसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वायरल हो रहा वीडियो सोमवार की रात करीब 10 बजे की है। लोग सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं कि सरकारी अस्पताल परिसर में रात के समय प्राइवेट एम्बुलेंस किस उद्देश्य से और किसकी अनुमति से खड़ा था। वायरल वीडियो के बावजूद अब तक किसी तरह की प्रशासनिक कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. अनुप कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी ली जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें