फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सफाई कर्मचारी की जगह महिला के काम करने का वीडियो वायरल

Wed, 12 Mar 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के घूरछपरा गांव में तैनात सफाई कर्मचारी अपनी जगह एक महिला से काम कराता है। उस महिला का एक कंपोजिट विद्यालय में काम करते हुए वीडियो बनाकर एक व्यक्ति ने वायरल कर दिया। लोगों का आरोप है कि पुरुष सफाई कर्मचारी खुद काम नहीं करते हैं, वे अपनी जगह महिला को कुछ रुपये देकर काम करवाते हैं।
विज्ञापन

विशुनपुरा ब्लॉक के घूरछपरा गांव में एक सफाई कर्मचारी विजय यादव पर आरोप है कि वे अपनी जगह एक महिला से गांव में सफाई काम करवाते हैं। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों से की, लेकिन जांच तक नहीं हो सकी। थक-हार कर गांव के एक व्यक्ति ने सोमवार को कंपोजिट विद्यालय में झाड़ू लगाते महिला का वीडियो बनाकर सोशल साइट पर वायरल कर दिया। वीडियो में लोग कह रहे हैं कि सफाई कर्मचारी विजय यादव अपना काम नहीं करते हैं। वे अपनी जगह एक महिला से काम कराते हैं। उसके बदले उन्हें रुपये देते रहते हैं। सोमवार को वीडियो वायरल होने के बाद पंचायती राज विभाग ने बिना जांच किए ही उनका स्थानांतरण ब्लॉक के अरनहवा गांव में कर दिया।

0

वायरल वीडियो के बारे में जानकारी हुई है। एडीओ पंचायत से इस संबंध में जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित पर कार्रवाई होगी। -आलोक प्रियदर्शी, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें