अहिरौली बाजार। क्षेत्र की ग्राम सभा घोड़ादेउर के पंचायत भवन परिसर में रविवार को ग्राम पंचायत की खुली हुई। गांव के विकास कार्यों और योजनाओं के बारे में चर्चा की गई।
एडीओ पंचायत रविंद्र प्रसाद ने ग्रामीण आवास योजना, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन आदि से वंचित लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि ग्राम पंचायत में पात्र व्यक्ति जो भी हैं वह ग्राम पंचायत के माध्यम से आवेदन कर पात्रता सूची में सम्मिलित हो जाएं। ग्राम पंचायत सचिव राघवेंद्र पटेल ने कहा कि विकास कार्यों के लिए कार्य योजना बनाकर पूर्व में भी प्रेषित की गई थी। अब नई कार्य योजना बनाकर प्रेषित की जाएगी। सरकार की योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। अंत में ग्राम प्रधान राधेश्याम सिंह ने लोगों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान विश्वकर्मा प्रसाद, राजेंद्र सिंह, राहुल चौधरी, विरेंद्र पांडेय, भोला प्रजापति, विनोद शर्मा, कुर्बान अली, अली शेर अली, दुर्गविजय, वकील कन्नौजिया, जवाहिर विश्वकर्मा, अरुण पांडेय, भोलई प्रसाद, बाबूराम आदि मौजूद रहे।