फाजिलनगर। निजी मैरिज हाल में राष्ट्रीय लोक कलाकार मंच की तरफ से कजरी उत्सव का आयोजन हुआ। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से समां बांध दिया। लोक कला और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया।
आलमगीर अंसारी और अच्छेलाल सोनी ने उत्सव मंच का उद्घाटन किया। इसके बाद लोक गायक वैभव पांडेय ने ...अब लजाली ने केहू के कनिया अरे रामा दुनिया के बदलल रहिनया... सुनाया। जौनपुर की आयशा मोहिनी ने ...पिया मेंहदी मंगा द मोतीझील से जाके साइकिल से... सुनाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में भोजपुरी निर्गुण गायक मदन राय, रविराज दीपू, साक्षी सिंह, अर्पिता उपाध्याय, मनोज दिवेदी, कविता अजय गिरी, मैतुल मस्ताना आदि ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।
कजरी उत्सव की अध्यक्षता अच्छेलाल सोनी और संचालन राधेश्याम त्यागी ने किया। कार्यक्रम में आयोजक संदीप कुमार मिश्र और हासिम ने कलकार और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान अमरनाथ पांडेय, मुस्ताक अंसारी, डाॅ. सुबोधकांत तिवारी, नौशाद खान, अमित सिंह, अमित कुमार श्रीवास्तव, उमेश पांडेय आदि मौजूद रहे।