फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वंदेमातरम से स्वतंत्रता आंदोलन को मिली थी ऊर्जा

Sun, 23 Nov 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में शनिवार को राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर गोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने वंदेमातरम गीत के इतिहास को रेखांकित किया। गोष्ठी में प्रोफेसर अवधेश पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम से स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली थी। जब देश में अंग्रेजों की हुकूमत थी, उस दौरान यह गीत क्रांतिकारियों के जिद, जज्बे और जुनून को दृढ़ किया था। राष्ट्रीय गीत छात्रों, नौजवानों और देशभक्तों को संकल्प दिलाता है।
विज्ञापन

गोष्ठी को कृष्ण कुमार जायसवाल, प्रोफेसर गौरव तिवारी, पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर अमृतांशु शुक्ल ने भी संबोधित किया। संचालन डॉ. सौरभ द्विवेदी ने किया। सभी के प्रति अभिषेक ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें