फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राष्ट्र के विकास के लिए सांस्कारिक शिक्षा जरूरी

Tue, 31 Mar 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका के वार्ड नंबर 11 विवेकानंद नगर बेलवा पलकधारी सिंह स्थित कंपोजिट विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह में अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक श्रीराम चंद्र सिंह और आठवीं के बच्चों को विदाई दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित समारोह का शुभारंभ माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अतिथियों ने किया। मुख्य अतिथि और श्रीराम चंद्र सिंह की पुत्री तहसीलदार अलका सिंह ने कहा कि विदाई एक सतत प्रक्रिया है। बिछड़ने का दुख तो होता है लेकिन लक्ष्य पाने के लिए आगे बढ़ना ही होता है। विशिष्ट अतिथि वाणिज्य कर अधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दीं। कहा कि नैतिक और सांस्कारिक शिक्षा से ही राष्ट्र, परिवार और समाज का विकास होगा। अध्यक्षता करते हुए शैक्षिक संघ के मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि विदाई एक प्रक्रिया है। व्यक्ति अपनी सेवा से अवकाश लेता है लेकिन समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें