दवनहा में अनियंत्रित होकर गिरी बोलेरो और मौके पर जुटी भीड़ व पुलिस।संवाद
तमकुहीरोड। दवनहा गांव के पास एक बाइक सवार को बचाने में तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में गिर गई।
हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। बोलेरो सवार लोगों को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को तमकुहीराज सीएचसी भिजवाई। इलाज के बाद सभी को डॉक्टर ने घर भेज दिया।
सोमवार को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के घोरठ से बरातियों को लेकर बोलेरो चालक जैसे ही दवनहा गांव के पास पहुंचा, उसी दौरान बाइक सवार भरपटिया के परसौनी टोला निवासी प्रमोद कुशवाहा सामने आ गए। उन्हें बचाने में बोलेरो चालक अनियंत्रित हो गया और बाइक को ठोकर मारते हुए मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में गिर गया।
यह दुर्घटना देख स्थानीय युवाओं ने बहादुरी दिखाते हुए नहर में उतर कर बोलेरो का शीशा तोड़ कर चालक सिराजुद्दीन समेत सभी पांच सवारों को बाहर निकाल लिया, जिन्हें हल्की चोटें आई थीं।
सूचना पर आए सेवरही क्राइम इंस्पेक्टर अरविंद यादव व चौकी इंंचार्ज अनिल शर्मा ने मौजूद लोगों की मदद से घायलों को तमकुहीराज सीएचसी भेजवाए, जहां इलाज के बाद डॉक्टर ने सभी की हालत ठीक बताते हुए घर भेज दिया। संवाद