फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए वैश्य समाज हो एकजुट

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। वैश्य समाज के लोगों को अपनी राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए आपसी एकता के साथ संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। देश में बड़ी संख्या होने के बावजूद राजनीतिक दल समाज को अलग-अलग जातियों में बांटकर इसका फायदा उठाते रहे हैं। जिस दिन समाज अपने वोट की ताकत को समझ जाएगा, उसी दिन से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष शुरू कर देगा।
विज्ञापन

यह बातें गाजीपुर के सदर विधायक जयकिशुन साहू ने रविवार को सेवरही स्थित एक लॉन में सपा की ओर से आयोजित वैश्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
कार्यक्रम के आयोजक डॉ. उदयनारायण गुप्ता ने दूर-दराज से पहुंचे वैश्य समाज के लोगों का स्वागत किया। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। सम्मेलन को रामकोला के पूर्व विधायक राधेश्याम सिंह, सपा जिलाध्यक्ष रामअवध यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी, महामंडलेश्वर कृपाशंकर महाराज, प्रवक्ता माया साहू, पूर्व विधायक कासिम अली, मधुरश्याम राय, अमरनाथ गुप्ता, संजय गुप्ता और लवकुश गुप्ता ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें