फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए आज लगेगा टीका

Mon, 30 Mar 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। क्षेत्र की देवतहां सीएचसी में सोमवार को 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान में अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह टीका निजी अस्पतालों में करीब पांच हजार रुपये तक का पड़ता है, जबकि सीएचसी पर इसे पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमंत वर्मा ने बताया कि गर्भाशय कैंसर महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों में शामिल है, जिससे बचाव के लिए समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि 14 वर्ष की आयु इस टीके के लिए उपयुक्त मानी जाती है, इसलिए अभिभावक अपनी बच्चियों को निर्धारित समय पर स्वास्थ्य केंद्र लेकर आएं। साथ ही उन्होंने लोगों से इस जनहितकारी योजना का लाभ उठाने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग की टीम टीकाकरण के लिए पूरी तरह तैयार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें