पीएम मोदी के जन्मदिन पर टीकाकरण और पौधरोपण हुआ
- केक काटकर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इसके अलावा अनेक स्थानों पर पौधरोपण का कार्यक्रम भी हुआ। इस दिन वृहद टीकाकरण अभियान चलाकर 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
पडरौना नगरपालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल की तरफ से स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सात स्थानों पर टीकाकरण कैंप लगवाया गया। चेयरमैन ने टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण कर अधिक से अधिक लोगों से टीका लगवाने की अपील की। यह कैंप नगर के बेलवाचुंगी व लाजपतनगर के अलावा भरवलिया, केवल छपरा, बकुलहां, दमवतिया, मिल्की में लगाया गया। उन्होंने केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, अरूण सिंह, अमित श्रीवास्तव, संतोष चौहान, राजेश जायसवाल अन्य लोग मौजूद थे।
छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता ऋतिक सिंह गौतम ने पडरौना नगरपालिका क्षेत्र की मुसहर बस्ती में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस दौरान विनायक प्रबल, कमलेश तिवारी, नवनीत श्रीवास्तव, सचिन मिश्र, कार्तिक मिश्र, पंकज तिवारी, विशाल श्रीवास्तव अन्य लोग मौजूद थे।
दुदही व गौरी श्रीराम प्रतिनिधि के अनुसार प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने बच्चों में उपहार भी वितरित किया। गौरी श्रीराम के धुसा टोला स्थित सामुदायिक भवन पर शुक्रवार को यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय राय, धर्मेंद्र यादव, अनिल राय अन्य लोग मौजूद थे। इसके बाद गौरी श्रीराम हनुमान मंदिर की यज्ञ शाला में पहुंचकर हवन पूजन कर प्रधानमंत्री की लंबी आयु की कामना की गई। इस दौरान प्रधान धर्मेंद्र यादव, मुन्ना पटेल, कमल पटेल, मिंटू बर्नवाल आदि मौजूद थे।
0000
पीएम के जन्मदिन पर पढ़ा हनुमान चालीसा
पडरौना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा के प्रवासी श्रमिक संपर्क प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक मारकंडेय शाही की तरफ से रवींद्रनगर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की। इसमें बाद लोगों में मिठाई बांटी गई। इस दौरान भाजयुमो के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य सूर्यांश शाही, युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी वरुण राय, मंडल उपाध्यक्ष अमित राय, हरिशंकर तिवारी, दुर्गेश राय, नीलेश राय, किशन सिंह आदि मौजूद थे।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केक काटा और लोगों में मिठाई बांटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। हाटा नगर के कप्तानगंज चौराहे पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शाही फैजान खान के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष रितेश नाथानी, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा कमालुद्दीन खान, डॉ. सादिक खान आदि मौजूद थे।
00000
कुबेरनाथ जानकी देवी निजी आईटीआई कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
कसया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वाइटल केयर फाउंडेशन की ओर से कुबेरनाथ जानकी देवी निजी आईटीआई कॉलेज हेतिमपुर में पौधरोपण किया गया। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण पर जोर देते हुए छात्र-छात्राओं के बीच फलदार पौधों का वितरण हुआ। इस दौरान विधायक रजनी कांत मणि त्रिपाठी, ग्राम प्रधान चंद्रकांत गुुप्ता, सत्येंद्र कुशवाहा, डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, वीरेश राय, कॉलेज के प्रबंधक त्रिभुवन तिवारी आदि उपस्थित थे।
0000
पूर्व विधायक ने पगार छपरा में मनाया जन्मदिन
रामकोला/लक्ष्मीगंज। रामकोला क्षेत्र के पगार छपरा गांव स्थित अपने घर पर भाजपा के पूर्व विधायक श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बच्चों के बीच मनाया। इस दौरान कन्हैया चौधरी, अनूप चौधरी, सोमारी, टिवंकल, पंकज, ब्रजराज कुशवाहा, राजेश, विजय कुशवाहा, मुकेश आदि मौजूद थे। इसके अलावा लक्ष्मीगंज बाजार में भी प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान लक्ष्मीगंज मंडल अध्यक्ष रामदेव कुशवाहा, विनोद भारती अन्य लोग उपस्थित थे।
मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ब्लॉक प्रमुख मोतीचक अर्चना सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली बाजार पहुंचकर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया।
केक काटकर मनाया जन्मदिन
तुर्कपट्टी। क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्त्ताओं व तुर्कपट्टी के व्यापारियों ने शुक्रवार को तुर्कपट्टी बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन मनाया। केक काटा और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर भाजयुमो के जिला महामंत्री शैलेंद्र कुमार तिवारी, भाजपा नेता राजेश्वर सिंह, तुर्कपट्टी के युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, तुर्कपट्टी मंडल महामंत्री सुधीर मिश्रा नूतन, देवाशीष गुप्ता, आईटी मंडल संयोजक राजकुमार मद्धेशिया अन्य लोग उपस्थित थे।
00000
गरीबों में बांटा फल
टेकुआटार। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को टेकुआटार पुरानी बाजार स्थित मलीन बस्ती में फल वितरित किया। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर फल वितरित किया। इस दौरान पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री अमरनाथ मद्धेशिया, सुशील शर्मा आदि मौजूद थे।
अहिरौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार हाटा विधान सभा क्षेत्र के भाजपा नेता अग्निवेश मणि ने शुक्रवार को अहिरौली बाजार की मलीन बस्ती में अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर फल वितरित किया। इस अवसर पर अनूप गुप्ता, अनुज मिश्रा, सोनू पांडेय, बाबू नंदन सिंह सहित क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता उपस्थित मौजूद रहे।
तमकुहीराज प्रतिनिध के अनुसार क्षेत्र के सिसवा के मंडल अध्यक्ष संजय राय ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जवही मलही स्थित मुसहर बस्ती में पहुंचकर बच्चों के साथ केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस दौरान अनिल मिश्र, मनीष राय, व्यास यादव, रामअवध चौहान आदि मौजूद रहे।
00000
मरीजों में फल बांटा
खड्डा। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा नेता राजेश सिंह व भुजौली मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र राव की अगुआई में मरीजों में फल वितरण किया गया। ग्राम पंचायत गड़हिया बसंतपुर में वृहद कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खड्डा पीएचसी में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश सिंह, भुजौली मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राव, दिग्विजय शर्मा, बनारसी सिंह, सुनील दूबे अटल सहित अन्य लोग मौजूद थे।