फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ई-ऑक्शन से होगा रिक्त भूखंडों व शेड का आवंटन

Thu, 11 Jun 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए अब राजकीय एवं मिनी औद्योगिक आस्थानों के रिक्त भूखंडों व शेड का आवंटन जेम पोर्टल के माध्यम से ई-ऑक्शन के जरिये किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से बताया गया है कि शासन के निर्देशों के क्रम में उद्योग निदेशालय के अंतर्गत विकसित औद्योगिक आस्थानों में उपलब्ध रिक्त भूखंडों एवं शेड का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन ई-ऑक्शन से किया जा रहा है। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि ई-ऑक्शन प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक आवेदकों के लिए पंजीकरण की तिथि 19 जून तक निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इच्छुक निवेशक एवं उद्यमी जेम पोर्टल पर लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड बनाकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम निदेशालय, उद्योग निदेशालय, उत्तर प्रदेश (कानपुर) की वेबसाइट से विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर भी ई-ऑक्शन से संबंधित जानकारी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें