फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड : साथ में करते थे भूसे का कारोबार, रकम के लिए बिगड़ी थी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्याकांड : साथ में करते थे भूसे का कारोबार, रकम के लिए बिगड़ी थी बात
विज्ञापन

अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के ग्राम जोलहपुरवा में मंगलवार की देर रात हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस अभी आरोपित से पूछताछ कर रही है। चर्चा है कि दोनों के बीच भूसा के कारोबार के दौरान रकम के लिए विवाद हुआ था। मामला थाने तक भी पहुंचा था। हालांकि पुलिस मानकर चल रही है कि अभी कहानी में कुछ और भी पेंच हो सकते हैं। पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा हो सकता है।
जोलहपुरवा गांव निवासी कुंजबिहारी मौर्य (62) का शव मंगलवार की रात गांव में ही उनके दूसरे घर के बरामदे में खून लथपथ मिला था। रात में ही पुलिस पहुंची तो परिजनों ने गांव के ही रामनिवास सिंह पर हत्या का आरोप लगाया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर आरोपित रामनिवास सिंह पर हत्या का केस दर्ज कर उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वभाव से सहज और मिलनसार कुंजबिहारी ने खेती के लिए ट्रैक्टर रखा था। अपने कार्य के अलावा अन्य लोगों खेतों की जुताई, मिट्टी की ढुलाई और अन्य कार्य कर उसी आय से परिवार का खर्च भी चलाते थे। बड़े पुत्र अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली में रहते हैं। दूसरे बेटे अच्छेलाल दुबई में हैं।
विज्ञापन

तीसरे नंबर के पुत्र अजय लाल तथा चौथे पुत्र शंभू लाल घर पर ही रहकर खेती में हाथ बंटाते हैं। सबसे छोटे बेटे राजन मौर्या कप्तानगंज में जेसीबी चलाते हैं। परिजनों के अनुसार कुंजबिहारी और गांव के ही रामनिवास सिंह ने साझेदारी में भूसा बनाने वाली मशीन खरीदकर काम करने लगे थे। इसके लिए साझे में एक गोदाम भी बनाया गया था। कहा जा रहा है कि भूसा के कारोबार के दौरान ही रकम के लेन देन में विवाद हुआ था।
विज्ञापन

इस संबंध में अहिरौली बाजार एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए छानबीन कर रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया जा चुका है। शुक्रवार को उसका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें