फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जलाने के बजाय खाद के रूप में पराली का करें उपयोग

Wed, 13 Nov 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। राजकीय कृषि बीज भंडार परिसर में मंगलवार को रबी गोष्ठी औ तिलहन मेला लगा। किसानों को योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें खेत में पराली नहींं जलाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि यदि खेत में कृषि विशेषज्ञों की राय के अनुसार उर्वरक और बीज का प्रयोग करें तो फसल की उत्पादकता बढ़ाने से कोई रोक नहीं पाएगा। किसानों को खेत में फसलों का अवशेष या पराली नहीं जलाने चाहिए। ऐसे करने से खेत में मौजूद मित्र कीट मर जाते हैं, जिससे फसलों की उत्पादकता प्रभावित होती है। उन्होंने किसानों को पराली जलाने के बजाय खेत में सड़ाकर उर्वरक के रूप में प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने किसानों को कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें