फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

Wed, 15 Feb 2017 11:13 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
     
विज्ञापन

बुधवार को श्री श्याम मित्र मंडल सेवा समिति के तरफ से आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ शहर में कलश यात्रा निकाल कर किया गया। 108 कलश और 201 निशान यात्रा के साथ निकाली गई इस कलश यात्रा का नगर में कई जगह स्वागत और पूजन किया गया।      सुबह 9 बजे से निशान एवं ज्योति पूजन कर कलश यात्रा की शुरूआत की गई। गायत्री शक्तिपीठ सुभाष चौक से शुरू हुई यात्रा नगर के अग्रसेन चौक, कोतवाली, हनुज्ञान मार्केट, तिलक चौक, ओंकार मंजूसा कटरा, शनि मंदिर होते हुए साहबगंज के दुर्गा मंदिर के पास बने खाटूधाम लाई गई। अयोध्या से आए नित्य गोपाल दास की देखरेख में हो रहे इस प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में खाटू महाराज की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजन किया गया। शाम पांच बजे से दिल्ली से आए भजन गायक बिजेंद्र चौहान ने सुंदर कांड का संगीतमय पाठ किया। 
विज्ञापन

इस दौरान शंकर प्रसाद गोयल, सुुरेश चंद्र रुंगटा, दीप नारायण अग्रवाल, आनंद खेतान, कमलेश रुंगटा, जगदंबा रुंगटा, संजय कुुमार खेतान, ज्वाला प्रसाद खेतान, राजेश खेतान, सिद्धार्थ खेतान, नारायण रुंगटा, विनय रुंगटा, गौरव कनौडिया, अखिलेेश गोयल, राजेश गोयनका, सुधीर सोंथालिया, नलीन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अभिषेक बंका, लालू बंका सहित तमाम लोग मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें