फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान रुकने तक विधायक देंगे धरना

Mon, 26 Sep 2016 10:34 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
राजनी‌ितति - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
तमकुहीरोड। विरवट कोन्हवलिया में एपी तटबंध पर हो रहे कटान को रोकने के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग को लेकर धरना दे रहे विधायक अजय कुमार लल्लू सोमवार को भी बैठे रहे। आंदोलन के बाद बाढ़ खंड डिवीजन के अभियंताओं ने कटान रोकने का प्रयास तेज कर दिया है।
विज्ञापन


जलस्तर में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते गंडक नदी विरवट कोन्हवलिया गांव के सामने तेजी से कटान कर रही है। रविवार को एपी तटबंध का करीब 50 मीटर स्लोप कटने की जानकारी होने के बाद तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू ने बचाव कार्य में तेजी लाए जाने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। विधायक ने धरनास्थल से ही सिंचाई विभाग के अलावा जिला प्रशासन के आला अफसरों को भी फोन से स्थिति की जानकारी दी। विधायक के आंदोलन के बाद बाढ़ खंड डिवीजन ने बचाव कार्य और तेज कर दिया। पूरी रात और सोमवार को दिन भर धरना पर बैठे विधायक ने कार्य पूरा होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। विधायक ने कहा कि आंदोलन खत्म होते ही विभाग बचाव कार्य धीमा कर देता है, इसलिए जब तक कटान रुक नहीं जाता, आंदोलन चलता रहेगा। सोमवार को विधायक के साथ डॉ. जेबी सिंह, मोहम्मद अली, शर्मा यादव, गौतम सिंह, शम्भू यादव, ओमप्रकाश पटेल, भागवत निषाद, रमाशंकर चौरसिया, राजकिशोर सिंह, लालजी कुशवाहा, वशिष्ठ सिंह, राघव सिंह, संजय सिंह सहित कई लोग मौजूद थे। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता बीपी सिंह का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। कटान रोकने का कार्य तेज गति से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें