फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोटेदार के चयन के लिए बैठक में हंगामा, लौटे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के धौरहरा गांव में कोटे की दुकान के चयन को लेकर शुक्रवार को बैठक में हंगामा हुआ। तीन प्रत्याशियों के सामने आने के बाद मतदान कराने की मांग की गई। सहमति नहीं बनने के बाद मामला बिगड़ गया और हंगामा शुरू हो गया। बैठक निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन

धौरहरा गांव में रिक्त चल रही कोटे की दुकान के चयन के लिए शुक्रवार को एडीओ पंचायत सुनील सिंह, एडीओ आईएसबी कृष्ण मोहन दास और सचिव अमरनाथ प्रजापति और पुलिस के जवान पहुंचे। बैठक में कोटे की दुकान के लिए तीन प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की। चयन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही ग्रामीणों और प्रत्याशियों ने मतदान कराकर निष्पक्ष तरीके से कोटेदार चुनने की मांग रखी। विवाद बढ़ता देख बैठक में मौजूद कर्मचारी और अधिकारी वहां से वापस लौट गए। एडीओ पंचायत सुनील सिंह ने बताया कि ग्रामीण और प्रत्याशी मतदान से चयन की मांग करके हंगामा करने लगे, जिसके बाद से बैठक निरस्त कर दी गई दोबारा तिथि घोषित होने के बाद बैठक होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें