फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों की सूची अपलोड

Sun, 14 Jun 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के स्थानांतरण और समायोजन की प्रक्रिया तेज हो गई है। शासन के निर्देश पर सरप्लस (अधिशेष) शिक्षकों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अब शिक्षक 18 जून को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में पहुंचकर ऑनलाइन आवेदन करेंगे। स्थानांतरण एवं समायोजन प्रक्रिया के तहत 30 जून तक सभी कार्य पूरे किए जाने हैं।
विज्ञापन

जिले में सात राजकीय इंटर कॉलेज और 15 उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। शासन के निर्देश पर इन राजकीय विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों का शिक्षक की कमी वाले विद्यालयों में 30 जून तक स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करनी है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सरप्लस शिक्षकों के समायोजन और आवश्यकतानुसार स्थानांतरण के माध्यम से विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता को संतुलित किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें। 18 जून को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि राजकीय विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों को कम शिक्षक वाले विद्यालयों में स्थानांतरण के लिए शासन का निर्देश है। इस संबंध में शिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं। 30 जून तक स्थानांतरण और समायोजन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें