फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: चुनाव हारने के बाद बोले स्वामी प्रसाद, 'बैलेट पेपर पर सपा जीती, ईवीएम ने किया खेल'

Mon, 14 Mar 2022 03:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

यूपी चुनाव से ठीक पहले सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा था कि मैं चुनाव हारा हूं... हिम्मत नहीं। हमने जिन मुद्दों को उठाया वो अब भी मौजूद हैं। मैं आगे भी जनता के मुद्दे उठाता रहूंगा।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी चुनाव 2022 को पूर्ण बहुमत से जीतने के बाद भाजपा दोबारा सत्ता में आ गई है। वहीं सपा के नेता अब ईवीएम को दोष दे रहे हैं। कुशीनगर जिले के फाजिलनगर विधानसभा सीट से हारने वाले सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोमवार को ट्वीट कर ईवीएम और भाजपा पर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि बैलेट पेपर की वोटिंग में समाजवादी पार्टी 304 सीटों पर जीती है, जबकि भाजपा मात्र 99 पर। किंतु ईवीएम की गिनती में भाजपा चुनाव जीती, इसका मतलब है कोई न कोई बड़ा खेल हुआ है।

बता दें कि योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद ने सियासी रणनीति के तहत चुनाव से ठीक पहले न सिर्फ पार्टी बदली, बल्कि अपनी परंपरागत सीट पडरौना छोड़कर फाजिलनगर से चुनाव मैदान में उतरे। यहां उन्हें भाजपा के सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने पराजित किया।
विज्ञापन




स्वामी ने चुनाव से पहले भाजपा छोड़ सपा का दामन थाम लिया था। वो 2007 से 2022 तक कुशीनगर जिले के अपने पारंपरिक सीट पडरौना से विधायक रहे हैं। 2016 में भाजपा में आने से पहले वो बसपा के साथ थे।
विज्ञापन


स्वामी की हार में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी का बागी होना मुख्य वजह माना जा रहा है। स्वामी के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने वाले कई नेताओं को टिकट तो दिया गया, लेकिन नामांकन के बाद उन्हें मैदान से वापस होना पड़ा।


फाजिलनगर विधानसभा सीट पर मिले मतदान
भाजपा- सुरेंद्र कुशवाहा- 1,03,313
सपा- स्वामी प्रसाद मौर्य- 62,894
बसपा- मुहम्मद इलियास अंसारी- 26,495
मतदाताओं की संख्या- 3,98,835
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें