फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : कंट्रोल रूम से होगी परीक्षा केंद्रों की निगरानी

Wed, 18 Dec 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी। परिषद ने ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों के निर्धारण कर 252 केंद्राें की अंतिम सूची भी जारी कर दी है। विभागीय अधिकारियों ने पारदर्शी बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रत्येक केंद्र के प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर लगाए जाएंगे। केंद्रों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। सभी केंद्रों पर वाईफाई सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

परीक्षा की निगरानी के लिए सचल दल के अलावा ऑनलाइन व्यवस्था भी की जाएगी। जिले में जिला पंचायत रिर्सोस सेंटर में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी। यहां 20 से अधिक कंप्यूटर लगाए जाएंगे। प्रत्येक कंप्यूटर से 10 से 11 परीक्षा केंद्र जोड़े जाएंगे। 12 मार्च तक चलेगी बोर्ड परीक्षा माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। इस बार 1,13,252 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 59,762 और इंटर में 53,490 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इन परीक्षार्थियों की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 252 परीक्षा केंद्र गए हैं।

000000

परीक्षा केंद्रों पर ये सुविधाएं अनिवार्य
- प्रशासनिक कक्ष से लेकर हर परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर लगाए जाएंगे।
- 24 घंटे बिजली की व्यवस्था रहेगी।
- सीसीटीवी कैमरे की निगरानी स्ट्रांग रूम से होगी।
- प्रशासनिक कक्ष में डबल लॉक की तीन अलमारी रखी जाएंगी।
- विद्यालय परिसर के चारों तरफ चहारदीवारी और गेट बनाए जाएंगे।
- प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर वाईफाई की सुविधा रहेगी।

000000

शुचितापूर्ण बोर्ड पर कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। केंद्राध्यक्षों को निर्देश गए हैं कि परीक्षा से पहले केंद्रों आवश्यक सुविधाएं अनिवार्य रूम कर लें। इसके लिए केंद्रों के केंद्राध्यक्षों की बैठक भी बुलाई जाएगी और टीम भेजकर सत्यापन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रविंद्र सिंह, डीआईओएस, कुशीनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें