फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर हुई यूपी-बिहार के अधिकारियों की बैठक 16-54-24

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश व बिहार की पुलिस मिलकर करेगी काम : एसडीपीओ
विज्ञापन

सलेमगढ़ (कुशीनगर)। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन को सतर्क रहना होगा। पुलिस हर समय एक्शन मोड में रहेगी। विधानसभा चुनाव निष्पक्ष कराना हमारा लक्ष्य है। उच्चाधिकारियों के आदेश का हर हाल में पालन कराया जाएगा। अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए बिहार-यूपी बार्डर पुलिस एक साथ काम करेगी।
यह बात बिहार प्रांत के गोपालगंज सदर के एसडीपीओ (पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी) संजीव कुमार ने कही। वह रविवार दोपहर तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ स्थित टोल प्लाजा के हाल में बिहार-यूपी पुलिस की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को पूरी सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बेतिया (पश्चिमी चंपारण) के एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय ने सीमावर्ती क्षेत्रों के थानेदारों से कहा कि सभी थानेदार अपने क्षेत्र के टापटेन, सूचीबद्ध अपराधियों की सूची तैयार कर लें। उन पर कड़ी निगाह रखें। जो भी पुलिस पदाधिकारी एक-दूसरे का सहयोग नहीं करेगा। उसके ऊपर तत्काल कार्रवाई होगी। बिहार-यूपी से लगने वाली पक्की सड़कों से लेकर कच्ची सड़क, पगडंडियों पर भी चुनाव के दिन कड़ी नजर रखनी होगी। यह बैठक लगभग दो घंटे चली।
विज्ञापन

इस बैठक में गोपालगंज के विश्वंभरपुर थाना प्रभारी राजदेव प्रसाद, कुचायकोट थाना प्रभारी अश्विनी कुमार तिवारी, गोपालपुर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, कटेया थाना प्रभारी सुमंत मिश्रा, सिवान (बिहार) के नवतन थाना प्रभारी सुजीत कुमार राय, पश्चिमी चंपारण जिले के ठकरहां थाना प्रभारी कालीचरण, पश्चिमी चंपारण के श्रीनगर थाना प्रभारी निर्भय कुमार राय, कुशीनगर के बरवापट्टी एसओ सुरेशचंद्र राव, विशुनपुरा नरेंद्र प्रताप राय, सेवरही आशुतोष सिंह, पटहेरवा अखिलेश कुमार सिंह, समउर चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार, तरयासुजान थाने के एसआई दिग्विजय सिंह, बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी डीके राय, तिनफेड़िया चौकी प्रभारी चतुर्भुज पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें