फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 15 फरवरी से होगा अटल विरासत सम्मेलन

Fri, 31 Jan 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप मनाई गई। अब 15 फरवरी से 15 मार्च के बीच हर जिले में अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले के प्रबुद्धजन, सूचीबद्ध विशिष्ट जन एवं अटल जी के सभी प्रशंसक आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सम्मेलन में अटल जी के साथ कार्य कर चुके वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। यह बातें सांसद विजय कुमार दूबे ने बृहस्पतिवार को रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान 2025 के माध्यम से 31 जनवरी 2025 तक सभी जिलों में ऐसे व्यक्तियों को चिह्नित किया जा रहा है, जिनके पास अटलजी के साथ साझा की स्मृति या या अन्य कोई कागज उनसे संबद्ध है। इस अभियान के अंतर्गत उन पुण्य जिलावासियों के पास जाकर उन्हें सम्मानित कर एक कॉपी लेकर संकलित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें