फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिन ब्याही किशोरी बनी मां...गांव के युवक पर दुष्कर्म का केस

Fri, 10 Jan 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ मार्च में गांव का एक युवक दुष्कर्म कर दिया। धमकी दिया कि अगर किसी से बताई तो तुम्हारे माता-पिता को जान से मार दूंगा।
विज्ञापन

इस डर से किशोरी घर वालों से कुछ नहीं बताया। अब उसने बच्ची को जन्म दिया है। इसकी जानकारी होने पर पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी पीड़ित परिवार को धमकी दे रहा है, शिकायत के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने से परहेज कर रही है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी मार्च 2024 को रात में शौच के लिए बाहर निकली थी। इस दौरान पड़ोसी युवक विजय ने उसे अकेला देख उसे पकड़ लिया और मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने बताया कि आरोपी ने धमकी दी कि अगर किसी से बताया तो तुम्हारे माता-पिता को जान से मार दूंगा। इसके डर से उसने घर वालों को कुछ नहीं बताया। कुछ माह बाद किशोरी का तबीयत खराब हुई तो बीमारी समझकर घर वाले उसका इलाज एक निजी चिकित्सक के यहां कराते रहे। आठवें महीने में घर वालों को इसकी जानकारी हुई तो वे थाने पर पहुंचे और इसकी शिकायत की। तबसे वह कार्रवाई के लिए चक्कर लगा रहे हैं।
27 दिसंबर को किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया तो इसकी जानकारी बाहर रहकर काम कर रहे पिता को हुई। वह घर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के बजाए सुलह के लिए दबाव बनाने लगी। आरोपी युवक दबंग और प्रभावशाली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें