कोआसार ड्रेन में अज्ञात महिला का शव मिला
रामकोला। कौआसार ड्रेन में शनिवार की शाम करीब पांच बजे अज्ञात महिला का शव मिला है। करीब 45 वर्षीया महिला की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ड्रेन के पानी में शव देखकर किसी ने रामकोला पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को बाहर निकाला और शिनाख्त कराने की कोशिश की। शिनाख्त नहीं हो पाने पर पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसओ केपी सिंह ने बताया कि पकड़ी बांगर उर्फ सैनहा गांव के सामने से बह रहे कैआसार ड्रेन में अज्ञात महिला का शव बहता देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर अगल-बगल के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (संवाद)