कार की चपेट से बाइक सवार दो युवक घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
रगडगंज। समउर-पटहेरिया मार्ग पर परसौनी खुर्द गांव के पास शनिवार को देर शाम कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को समउर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल भेजा, जहां से डॉक्टर ने एक घायल की हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे परसौनी खुर्द गांव निवासी साहिल अपने रिश्तेदार मेराज निवासी करमैनी के साथ बाइक से समउर बाजार जा रहे थे। अभी गांव के पास मुख्य सड़क पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही एक कार की चपेट में आ गए। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को समउर बाजार स्थित एक प्राइवेट अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने साहिल की हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पटहेरवा पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर पटहेरवा थाने भेज दिया। समउर बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज रमेशपुरी ने बताया कि घटना में शामिल कार पुलिस के कब्जे में है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।