तमकुहीराज में निकली एकता यात्रा में शामिल लोग। संवाद
तमकुहीराज/तमकुहीरोड। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर अभियान के तौर पर यूनिट मार्च (एकता यात्रा) बुधवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ.असीम कुमार के नेतृत्व में निकाला गया। यूनिट मार्च के लिए पदयात्रा तमकुहीराज कस्बे के भरवलिया से करीब छह किलोमीटर चलने के बाद सेवरही कस्बा स्थित लोकमान्य इंटर कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान सेवरही ब्लॉक परिसर के समीप पदयात्रियों के कुछ समय विश्राम की व्यवस्था की गई थी।
पदयात्रा के दौरान स्थानीय लोगों के अलावा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे तिरंगे झंडे के साथ शामिल हुए। पदयात्रा की शुरुआत करते हुए विधायक तमकुहीराज डॉ.असीम कुमार ने कहा कि देसी रियासतों को भारत का अंग बनाने में सरदार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सरदार पटेल ने अपने साहस, दृढ़ संकल्प व कार्य कुशलता के दम पर देश को एकता के सूत्र में बांधा।
पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्रा ने कहा कि सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है। यूनिट मार्च के तहत पदयात्रा विशुनपुरा, धुरिया ईमिलिया, बनरहां मोड़, रेगुलेटर मोड़, सेवरही कस्बा के महाराणा प्रताप चौक,मॉलगोदाम तिराहा होते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्थल पहुंच कर नमन करने के बाद लोकमान्य इंटर कॉलेज पहुंचा जहां सभा के बाद यात्रा समाप्त हुई।
कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख विजय राय, चेयरमैन तमकुहीराज जेपी गुप्ता,ब्लॉक प्रमुख तमकुहीराज अनुराधा राय, ब्लॉक प्रमुख सेवरही धनंजय तिवारी आदि शामिल रहे।