कप्तागंज। नेबुआ नौरागिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पचफेड़ा निवासी एक युवक की मौत सड़क हादसे में बुधवार की शाम को हो गई। पचफेड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय दिग्विजय मिश्रा बाइक से कप्तानगंज से अपने घर जा रहे थे अभी रामकोला थाना क्षेत्र के केरवनीया चौराहे के समीप पहुंचे थे की सामने से अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया।
एम्बुलेंस से कप्तानगंज सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत्यु घोषित कर दिया। शव को रामकोला पुलिस ने कब्जे में ले लिया। हादसे के चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इसके अलावा कप्तानगंज पिपराइच मार्ग के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सेंदुरिया में बाइक सवार 18 वर्षीय अमित पुत्र प्रभु और 30 वर्षीय कप्तानगंज कस्बे के वार्ड नंबर चार को भगेलू पुत्र सुभाष जो एक ही बाइक से कप्तानगंज आ रहे थे जिसको अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया दोनो घायलों को कप्तानगंज सी एच सी लाया गया जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।