फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अंडरपास निर्माण कार्य में आई तेजी, दो दिन बंद रहेगा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के सुभाष चौक-कोतवाली रोड पर पड़ने वाले रेलवे ढाला संख्या 68 पर बन रहे अंडर पास निर्माण में तेजी आ गई है। निर्माण की गति और तेज करते हुए दो दिसंबर को रेलवे लाइन को उठाकर गर्डर पर रखा जाएगा। रेलवे लाइन के नीचे कार्य पूरा होने के बाद आठ दिसंबर को रखे गए गर्डर हटाकर पुन: रेल लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए इन दोनों तिथियों पर इस रास्ते सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक वाहनों का आवागमन ठप रहेगा।
विज्ञापन

शहर के बीच से होकर कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग गुजरता है। रेल लाइन की दोनों तरफ बसी आबादी को आगवामन में परेशान न हो इसके लिए शहर के बीच पड़ने वाले इस रेल लाइन पर छह स्थानों पर रेलवे की तरफ से समपार फाटक बनाया गया है। इस रास्ते जब भी कोई ट्रेन आती है तो शहर में सभी छह में से पांच रेलवे ढाले एक साथ बंद हो जाते हैं। इससे शहर दो हिस्सों में बंट जाता है। रेलवे समपार फाटक बंद होने के दौरान दोनों तरफ से छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए रेलवे की तरफ से शहर के सुभाष चौक-कोतवाली मार्ग स्थित समपार फाटक संख्या 68 पर अंडर पास का निर्माण कराया जा रहा है। करीब छह करोड़ रुपये से 9.750 मीटर चौड़ा और 2.5 मीटर गहरा टू-लेन सड़क के बराबर निर्माणाधीन अंडर पास के निर्माण की तेज हो गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीनियर सेक्सन इंजीनियर पीसी शुक्ला ने बताया कि समपार फाटक संख्या 68 पर निर्माणाधीन अंडरपास का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। ट्रेनों का आवागमन में बाधित न हो इसके लिए दो दिसंबर को रेलवे लाइन उठाने के लिए गर्डर रखा जाएगा। इसके बाद पुन: आठ दिसंबर को गर्डर हटाकर रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। इस लिए इन दोनों तिथियों को समपार फाटक संख्या 68 से सुबह छह से बजे से शाम चार बजे तक आवागमन बाधित रहेगा। लोगों को आवागमन प्रभावित न हो इसके लिए रूट डायवर्जन रहेगा। लोग नोनियापट्टी और नौकाटोला स्थित रेलवे ढाला के रास्ते आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें