तमकुहीराज/डिबनी बंजरवा। थाना क्षेत्र के मुख्य पश्चिमी नहर स्थित कोटवा गांव के पास टेंपो की ठोकर घायल साइकिल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के छपरा अहिरौली निवासी मोहर्रम मियां (65) बृहस्पतिवार की सुबह किसी कार्य से साइकिल से सरया खुर्द से घर आ रहे थे। अभी वे थाना क्षेत्र मुख्य पश्चिमी नहर स्थित कोटवा गांव के हनुमान मंदिर के गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक टेंपो ने चालक ने अनियंत्रित होकर उन्हें ठोकर मार दिया। इससे मोहर्रम मियां गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। तमकुहीराज थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने बताया शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।