मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल कुरमौल गांव में बुधवार को अनियंत्रित होकर टेंपो चालक एक दीवार में टकरा गया था। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में हो गई। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम हो रहा था। मृतक पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।
जटहा बाजार थाना क्षेत्र के सोनवल गांव के मोबिन अंसारी का 24 वर्षीय लड़का इमाम अली घर रहकर टेंपो चलाता है। बुधवार की दोपहर को वह सवारी लेकर पडरौना गया था। टैंपो लेकर अकेले वह अभी जंगल कुरमौल गांव में पहुंचा था कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर के दीवार में टकरा गया। टैंपो की ठोकर इतनी तेज था कि चालक इमाम गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगर में भर्ती कराए जहा डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिए, जहां इलाज के दौरान देर शाम को उसकी मौत हो गई।