फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- दुर्घटना ग्रस्त कार में सवार से थे एक ही परिवार के तीन लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। कप्तानगंज मार्ग स्थित रामपुर बगहा गांव के पास शुक्रवार की शाम चार बजे एक कार अनियंत्रित होकर डीवाइडर से टकरा गई। इसमें कार सवार पति-पत्नी और एक बच्ची समेत कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने सभी घायलों को कार से निकाल कर कप्तानगंज सीएचसी भेजवाए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज निवासी बृजेश गुप्ता (42) शुक्रवार की शाम करीब चार रामकोला की तरफ से कप्तागनंज घर जा रहे थे। उनके साथ कार में पत्नी सुमन देवी (40) और बेटी रिया (7) बैठी थीं। अभी वे रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर बगहा गांव के पास पहुंचे ही थे कि उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के डिवाइडर से टकरा गए। इससे कार का बंफर तोड़ते हुए लोहे की पटिया कार के भीतर घुस गई। इस घटना में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद गांव के लोगों ने घायलों को कार से निकालकर कप्तानगंज सीएचसी भेजवाया, जहां घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे रामकोला थाने के एसआई विजय बहादुर यादव क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क के किनारे कराकर आवगमन बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें