हाटा। मोतीचक क्षेत्र के भलुहीं बूथ पर तैनात पीठासीन अधिकारी को मतदान के दौरान दिल का दौरा पड़ गया। वह बूथ पर ही बेहोश होकर गिर पडे़। उन्हें अधिकारियों ने तुरंत इलाज के लिए गोरखपुर भेजवाया।
दूसरे पीठासीन अधिकारी की व्यवस्था हुई और मतदान शुरू कराया। भलुही गांव के बूथ संख्या 108 पर गंगासागर प्रसाद बतौर पीठासीन अधिकारी तैनात थे। दोपहर तक सब कुछ ठीकठाक चल रहा था।
करीब 12 बजे के करीब उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ गया। वहां अफरातफरी मच गई। साथी कर्मचारियों ने इसकी सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दी और उन्हें इलाज के लिए भेजवाया।
सूचना मिलने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट दूसरे पीठासीन अधिकारी को लेकर मतदान केंद्र पर पहुंचे और मतदान शुरू कराया। इस संबंध में सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बताया कि पीठासीन अधिकारी को इलाज के लिए गोरखपुर भेज दिया गया है।