अहिरौली बाजार। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव बरसैना निवासी भोलू पासवान उम्र करीब 22 वर्ष व बाइक पर पीछे बैठे उनके चाचा करछू पासवान उम्र करीब 48 वर्ष एक ही बाइक पर सवार होकर विना हेलमेट पहने रामपुर झुरिया चौराहे से अपने घर जा रहे थे। झुरियां और बरसैना चौराहे के बीच में ही पहुंचे थे। तभी सामने से गांव बगरादेउर के तरफ से आ रही कार से बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
जिसमें बाइक सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए। जिसमें भोलू पासवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अहिरौली बाजार थाने के एसआई शुभम भार्गव सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच कर परिजनों को सूचना दी।