फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फाजिलनगर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर जाम बेलगाम

Sat, 25 Jul 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
फाजिलनगर में रज्जब पिपरा कट पर निकलते वाहन जहां कोई बोर्ड न कोई संकेतक चिन्ह।संवाद
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। फाजिलनगर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के आसपास यातायात व्यवस्था सुधारने के कार्यदायी संस्था के दावे धरातल पर हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। तीन दिन पूर्व उप परियोजना प्रबंधक की ओर से सड़क के गड्ढे भरने, रिफ्लेक्टर लगाने और डायवर्जन सुरक्षित करने की बात कही गई थी लेकिन शुक्रवार को मौके पर स्थिति जस की तस मिली। कट के चारों छोर पर ट्रक, कंटेनर और अन्य भारी वाहनों की लंबी कतारें लगी थीं। चालक अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, बघौच मोड़ पर दक्षिणी लेन पर पिलर निर्माण और मिट्टी भराई में लगी ट्रॉलियों के आवागमन से देर शाम तक ट्रैफिक रेंगता रहा। सीमित जगह में एक साथ निर्माण और वाहनों की आवाजाही होने से बार-बार जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक निर्माण और यातायात के बीच बेहतर समन्वय नहीं होगा, केवल डायवर्जन बदलने से राहत नहीं मिलेगी।
फाजिलनगर में एक तरफ पिलर निर्माण व मिट्टी भराई चल रही है, वहीं दूसरी तरफ उसी सीमित जगह से भारी वाहनों को एक-एक कर निकाला जा रहा है। निर्माण में लगी ट्रॉलियों और हाईवे के ट्रैफिक का दबाव एक साथ पड़ने से छोटी-सी रुकावट भी किलोमीटर लंबे जाम में बदल रही है।
विज्ञापन

हाईवे पर छुट्टा पशुओं से हादसे का खतरा
सुकरौली। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवारा पशुओं का बढ़ता जमावड़ा राहगीरों की जान पर भारी पड़ रहा है। सुकरौली से हाटा के बीच हाईवे का अधिकांश हिस्सा इन दिनों आवारा मवेशियों की शरणस्थली बन गया है। शुक्रवार को हाईवे की दोनों लेन के बीच बनी फुलवारी में चार से पांच पशुओं का झुंड एक साथ दिखाई दिया। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक पशुओं के सड़क पर आ जाने से बड़े हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है।
बरसात के मौसम में दृश्यता पहले ही कम रहती है। ऐसे में यदि अचानक कोई पशु सड़क पर आ जाए तो चालक के पास वाहन संभालने का मौका तक नहीं बचता। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और लोगों की जान जा चुकी है लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।
मोनू जायसवाल, छोटे शर्मा,मुकेश कुमार,राकेश,उदयभान आदि का कहना है को हाईवे पर सफर अब जोखिम भरा होता जा रहा है। हर पल यह डर बना रहता है कि कहीं अचानक कोई पशु सामने न आ जाए। लोगों ने मांग की है कि हाईवे से आवारा पशुओं को तत्काल हटाया जाए, नियमित गश्त कराई जाए तथा इनके लिए सुरक्षित व्यवस्था की जाए ताकि किसी और परिवार को सड़क हादसे में अपनों को न खोना पड़े।े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें