मथौली। मोतीचक क्षेत्र के तीन पीएचसी बिना डॉक्टर के ही चल रही हैं। ग्रामीणों ने इन स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग की है। उनका कहना है कि पुरैनी, पैकौली और पोखरा झांगा पीएचसी फार्मासिस्ट के सहारे चल रही है।
क्षेत्र के इम्तियाज अंसारी, आनंद सिंह, मोहन मल्ल, प्रमोद कुमार पांडेय, उमेश सिंह, शेषमणि सिंह, प्रमोद सिंह, अजय कुमार सिंह, पारस राजभर, विजय कुमार सिंह, केशर सिंह, अनुज राव ने कहा कि ग्रामीण इलाके में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पुरैनी, पैकौली व पोखरा झांगा में पीएचसी स्थापित की गई थी। चिकित्सक के अभाव में मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में चिकित्सकों की नियुक्ति कराए जाने की जरूरत है। संवाद