फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जांच करने पहुंची टीम को बंद मिला अल्ट्रासाउंड सेंटर, संचालन पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
- डॉक्टर-संचालक भी नहीं मिले मौके पर, जांच पूरी होने तक संचालन पर रोक, बाहर चस्पा हुआ नोटिस
विज्ञापन

सुकरौली। कस्बे में संचालित बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच करने बुधवार को पहुंची प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम को केंद्र बंद मिला। वहां न तो डॉक्टर मौजूद थे और न ही संचालक। अधिकारियों ने जांच पूरी होने तक केंद्र का संचालन बंद रखने का निर्देश दिया। इसके बाद केंद्र के बाहर नोटिस चस्पा करा दिया गया।
जॉइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी, तहसीलदार जया सिंह और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देवतहां के प्रभारी डॉ. अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंचे। टीम के पहुंचने पर केंद्र बंद मिला। मौके पर संचालक और डॉक्टर भी मौजूद नहीं थे। ऐसे में अधिकारी केंद्र की जांच नहीं कर सके।
विज्ञापन

जॉइंट मजिस्ट्रेट ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को केंद्र के बाहर नोटिस चस्पा कराने का निर्देश दिया। नोटिस में कहा गया है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने तक केंद्र का संचालन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएचसी देवतहां के प्रभारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टीम केंद्र की जांच करने पहुंची थी। केंद्र के बाहर नोटिस चस्पा कर संचालक को इसकी जानकारी देने और जांच पूरी होने तक केंद्र नहीं खोलने का निर्देश मिला था। इसी के अनुपालन में नोटिस चस्पा कराया गया है। उच्चाधिकारियों से आगे जो निर्देश मिलेंगे, उनका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें