फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइक की टक्कर में दो युवक घायल

Fri, 06 Jun 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार (कुशीनगर)। पिपराइच-हाटा मार्ग पर बृहस्पतिवार को दो बाइक में टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक चालक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए पिपराइच ले जाया गया।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के सिरिस्ती गांव निवासी राधेश्याम शर्मा (38) गोरखपुर के पिपराइच में स्थित एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। वह बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे कंपनी के काम से पिपराइच से अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव नवापार में जा रहे थे। सहजौली चौराहे के पास नहर पुल पर बाइक से आ रहे सखौली निवासी अभिषेक चौहान (20) से भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइक चालक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों द्वारा मौके पर पहुंच कर एंबुलेंस को सूचना दी गई। एक घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो परिजन दोनों घायलों को निजी साधन से इलाज के लिए पिपराइच के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें