फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत

Tue, 02 Dec 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
अरुण की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद  
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के बौलिया चौराहा के समीप रविवार की देर रात को बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की वजह विपरीत दिशा से एक बाइक का आना बताया जा रहा है। दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को पुलिस कब्जे में ले लिया। मरने वालों में एक युवक महराजगंज का रहने वाला है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पचार गांव निवासी अरुण साहनी (22) रविवार की रात को करीब 11 बजे कप्तानगंज कस्बे से घर जा रहे थे। बौलियां चौराहे पर विपरीत दिशा से तेज गति से बाइक लेकर आ रहे महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर नेबुईया गांव निवासी ओम प्रकाश उपाध्याय (28) की बाइक टकरा गई। दोनों बाइकों की गति तेज होने के कारण टक्कर जबरदस्त हुई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने ओमप्रकाश उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया। अरुण को मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दोनों के सिर पर गंभीर चोट लगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें