फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एक ही चिता पर हुआ दंपती का अंतिम संस्कार, नम रहीं परिजनों की आंखें

Tue, 02 Dec 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाज़ार (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दोघरा के बेनीभार में अंतरजातीय विवाह करने वाले पति-पत्नी ने पारिवारिक तानों और मानसिक तनाव से तंग आकर सोमवार को आत्महत्या कर ली। दोनों का शव घर से अलग-अलग निकला, लेकिन श्मशान घाट पर एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वहां मौजूद गांव वालों की आंखें भर आई। वहीं परिजन दोनों के साथ किए बरताव पर पछता रहे थे। आशुतोष गिरी ने निशा गौड़ से दूसरी शादी की थी, जिसके बाद परिवार के लोग इन दोनों से नाराज चल रहे थे। बेनीभार गांव निवासी आशुतोष गिरी ने देवरिया की रहने वाली निशा गौड़ से दो साल पहले लव मैरिज की थी। इसके बाद आशुतोष की पहली पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। आशुतोष के परिजन भी इस शादी के विरोध में थे और वह दोनों को घर में नहीं रखना चाहते थे। इससे तंग आकर रविवार सुबह दंपती घर से निकले। गांव के बाहर एक पेड़ पर दोनों के शव फंदे से लटके मिले।
विज्ञापन

बेटी की मौत की सूचना पर निशा की मां देर रात उसके ससुराल पहुंची और उसका अंतिम दर्शन करने के बाद फूट-फूट कर रोने लगी। बेटी के घर से भागकर शादी करने से माता-पिता नाराज जरूर थे, लेकिन बेटी की मौत की खबर मिलने के बाद मां खुद को नहीं रोक सकी और उसके ससुराल पहुंच गई, जबकि पिता बेटी का मरा चेहरा देखने से मना कर दिया। मां सोमवार को इसे नियति का निर्णय मानते हुए अपने घर लौट गई। थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि युवती की मां थाने आई थी, लेकिन अभी कोई इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें