रामकोला। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामकोला-कसया मार्ग पर अमवा मंदिर के समीप मंगलवार को दोपहर में करीब 12 बजे बाइक सवार युवकों चार पहिया अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। पुलिया से बाइक टकराने के बाद सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी, बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौत हो गई, युवक हेलमेट नहीं पहने थे, हादसे के बाद ठोकर मारने वाला वाहन चालक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार गांव के कुट्टी टोला निवासी पिंटू मद्धेशिया (26) और इसी गांव के डीह टोला निवासी विनय गोड़ (25) मंगलवार को दिन में 11.30 बजे रामकोला जाने के लिए घर से निकले। दोनों अभी अमवा मंदिर के समीप पुलिया के पास पहुंचे थे, पीछे से अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक में टक्कर मार दिया। बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकराने के बाद सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। यह देख खेत में काम कर रहे लोगों के शोर मचाने पर आस-पास के लोग पहुंचे और दोनों को लोगों ने रामकोला सीएचसी पर पहुंचाया, डॉक्टर ने पिंटू को मृत घोषित कर दिया, जबकि विनय गोड़ को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया, मेडिकल कॉलेज लेकर जाते समय रास्ते में विनय भी दम तोड़ दिया, दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और गांव वालों की भीड़ सीएचसी पर जुट गई और परिजनों में चीख पुकार मच गई। थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि पुल से टकराने के बाद बाइक सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई, बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। शव को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा।