पटहेरवा। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने सेवरही थाना क्षेत्र के दो भाइयों पर नाबालिग बेटी भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक उनकी नाबालिग बेटी को करीब छह माह पहले बहला फुसलाकर कर भगा ले गया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया था। अब वह जेल से छूट कर आया है। महिला का आरोप है जेल से छूट कर आए आरोपी के भाई ने फिर उनकी बेटी को फोन कर बहला फुसला कर 18 सितंबर बुला लिया और आरोपी के साथ भगा दिया। थानाध्यक्ष विनय मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद